नशे में सुध-बुध खोया चालक, सड़क समझकर थाने में घुसा दी कार

ज्योतिर्मठ। जनपद में अपराध और नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को कड़ा सबक सिखाया है। नशे के अत्यधिक सेवन के कारण एक चालक ने न केवल अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाली, बल्कि बेकाबू होकर अपनी कार सीधे कोतवाली ज्योतिर्मठ के परिसर में ही घुसा दी।

मिली जानकारी के अनुसार, जगमोहन सिंह पुत्र पीतांबर सिंह, निवासी उर्गम अपनी सेंट्रो कार (UK07 DZ 0711) लेकर शराब के नशे में इस कदर धुत था कि उसे दिशाओं का भान तक नहीं रहा। सड़क पर चलने के बजाय उसने अपनी कार सीधे थाने के भीतर खड़ी कर दी। इतना ही नहीं, चालक ने कोतवाली के भीतर ही शोर-शराबा और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली और चालक का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब के अत्यधिक सेवन की पुष्टि हुई।

पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं (3/181, 39/192, 146/196, 184, 185 सहित अन्य) के तहत कार्रवाई कर वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। वहीं, कार में सवार उसके साथी नीरज (निवासी सिंहधार) को भी पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई का सामना करना पड़ा, जो मौके पर न्यूसेंस फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था।

इसी अभियान के क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक और बड़ी लापरवाही पकड़ी। राकेश नेगी (निवासी ज्योर्तिमठ) अपनी पल्सर बाइक (UK07 AS 7004) को बिना किसी वैध कागजात के सड़क पर दौड़ा रहा था। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत बाइक को सीज कर दिया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात

Thu Apr 16 , 2026
देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सौगात देते हुए 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने 213 किलोमीटर लंबे Dehradun–Delhi Expressway का लोकार्पण किया। लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों को आज बड़ी राहत मिली है। ढाई घंटे […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!