कोटद्वार : काशीरामपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, हटाया गया अवैध अतिक्रमण

कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त नीति के क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर इसी क्रम में कोटद्वार के काशीरामपुर क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बनायी गयी झोपड़ियों को हटाया।

पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा काशीरामपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद उपजिलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान तहसीलदार एवं पुलिस अधिकारियों ने वहां अस्थायी रूप से रह रहे खानाबदोश परिवारों को क्षेत्र खाली करने तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थलों एवं सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यायालय द्वारा जारी NBW में पौड़ी पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sun May 24 , 2026
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!