न्यायालय द्वारा जारी NBW में पौड़ी पुलिस ने 01 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।

जिसके क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट, वाद संख्या 22/2025, धारा-316(2), 318(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित वारण्टी अभियुक्त धीरज सिंह रावत, निवासी- तोली जनपद पौड़ी को आज दिनांक 23.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार वारंटी

1- धीरज सिंह रावत, निवासी- तिलफटी तोली जनपद पौड़ी गढ़वाल

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ के कंचनगंगा में हिमस्लखलन, आबादी क्षेत्र सुरक्षित

Sun May 24 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)।  बदरीनाथ धाम से चार किमी पीछे कंचनगंगा पर हिमस्खलन होने की घटना सामने आई थी। हालांकि यह हिमस्खलन घाटी क्षेत्र में ही रूक गया। इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हिमस्खलन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!