राज्यसभा की 37 सीटों पर आज मतदान, 10 राज्यों में हो रही वोटिंग, 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए

नई दिल्ली : देश की संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 37 सीटों के लिए आज 10 राज्यों में मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी, जबकि मतगणना शाम 5 बजे से शुरू होगी। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं, जिन्हें भरने के लिए निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।

मतदान असम, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और तेलंगाना में हो रहा है। इनमें महाराष्ट्र से सबसे अधिक 7, तमिलनाडु से 6, बिहार और पश्चिम बंगाल से 5-5, ओडिशा से 4, असम से 3, जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना से 2-2 तथा हिमाचल प्रदेश से 1 सीट शामिल है।

प्रमुख हस्तियां जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी, एआईएडीएमके के एम. थंबीदुरई, डीएमके के तिरुचि शिवा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और रामदास अठावले शामिल हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें बीजेपी के 7, कांग्रेस के 5, तृणमूल कांग्रेस के 4, डीएमके के 3 तथा शिवसेना, आरपीआई (ए), एनसीपी, एनसीपी (एसपी), एआईएडीएमके, पीएमके और यूपीपीएल के एक-एक उम्मीदवार शामिल हैं। निर्विरोध चुने गए प्रमुख नामों में शरद पवार, अभिषेक मनु सिंघवी, तिरुचि शिवा और विनोद तावड़े शामिल हैं।

बिहार में कड़ा मुकाबला

बिहार की 5 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। सत्ताधारी एनडीए के 5 और विपक्षी आरजेडी का 1 उम्मीदवार मैदान में है। एनडीए के उम्मीदवारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

ओडिशा में खरीद-फरोख्त के आरोप, क्रॉस-वोटिंग की आशंका

ओडिशा की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 12 साल बाद वोटिंग हो रही है। यहां 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। विपक्षी बीजद ने सत्ताधारी बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। बीजेपी के मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, निर्दलीय दिलीप रे (बीजेपी समर्थित), तथा संतृप्त मिश्रा और डॉ. दत्तेश्वर (कांग्रेस-सीपीआईएम समर्थित) उम्मीदवार हैं।

राज्य में बीजेपी के पास 79 विधायक + 3 निर्दलीय समर्थन (कुल 82), जबकि बीजद के 48 विधायक हैं। एक सीट के लिए 30 फर्स्ट प्रेफरेंस वोट जरूरी हैं। बीजेपी दो सीटें आसानी से जीत सकती है, उसके पास सरप्लस वोट रहेंगे, लेकिन चौथी सीट के लिए क्रॉस-वोटिंग की संभावना है क्योंकि किसी भी दल के पास अकेले पर्याप्त संख्या नहीं है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चमोली में भारी बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटा हिमालयी क्षेत्र, बदरीनाथ में 3 – 4 फीट बर्फ, तापमान माईनस 16 डिग्री तक गिरा; औली में बर्फ का आनंद लेने उमड़े पर्यटक

Mon Mar 16 , 2026
चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार रात से शुरू हुई भारी बर्फबारी ने बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, औली, जोशीमठ, नीति-मलारी घाटी, पाणा-ईराणी गांवों और अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों को सफेद चादर से ढक दिया है। बदरीनाथ धाम में 3 से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!