मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत

इंफाल। मणिपुर राज्य में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। कल फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर के कामजॉग और उखरुल जिलों में हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़प में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी-बहुल चसाड गांव में 22 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की हत्या के बाद कुकी और नगा हथियारबंद गुटों के बीच शुरू हुई गोलीबारी शनिवार सुबह तक जारी रही। इसके बाद हुई झड़पों में 10 घरों में आग भी लगा दी गई।

जिला प्रशासन ने और हिंसा को रोकने के लिए निषेधाज्ञा लागू की है। एक अलग घटना में, कामंजोंग में म्यांमार सीमा के पास स्थित तांगखुल नगा बस्ती निंगचो गांव में संदिग्ध उग्रवादी घुस आए और गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गांव में सुरक्षाबल तैनात हैं। 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की हुई मौत

Sun Oct 11 , 2026
इंफाल। मणिपुर राज्य में हिंसा बंद होने का नाम नहीं ले रही है। कल फिर हिंसा प्रभावित मणिपुर के कामजॉग और उखरुल जिलों में हथियारबंद गुटों के बीच हुई झड़प में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नगा बहुल कामजोंग जिले […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!