उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार रात 10:23 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली-रुद्रप्रयाग-बागेश्वर सीमा के पास पहाड़ी क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप के झटके जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पौड़ी समेत आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। रात में अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Wed Oct 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में नवनियुक्त एलटी ग्रेड शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रेरण एवं अभिमुखीकरण प्रशिक्षण शुरू हो गया। प्रशिक्षण में नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा की संरचना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पाठ्यचर्या, शिक्षण पद्धति, आकलन, विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक की भूमिका की जानकारी दी जा […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!