उत्तराखंड : श्रीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको वाहन दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत

श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहलचौरी क्षेत्र के भेटी के पास एक ईको वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ईको वाहन भेटी से श्रीनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

नोट: यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘रवांई : लोकसंस्कृति एवं पर्यटन’ का विमोचन, वक्ताओं ने बताया क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का दस्तावेज

Tue May 12 , 2026
बड़कोट। नगर पालिका परिषद बड़कोट में रविवार को शिक्षक एवं साहित्यकार ध्यान सिंह रावत “ध्यानी” द्वारा लिखित पुस्तक ‘रवांई : लोक संस्कृति एवं पर्यटन’ का भव्य लोकार्पण किया गया। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोग बड़ी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!