दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गौचर में लगेगा विशेष शिविर, प्रचार रथ रवाना

गोपेश्वर (चमोली)। दिव्यांगजनों को जरूरत के मुताबिक कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चमोली जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से 31 अक्टूबर से दो नवंबर तक गौचर में विशेष दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए शनिवार को परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने विकास भवन से प्रचार रथ रवाना किया।

गौचर में आयोजित होने वाले शिविर में जयपुर की भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रचार रथ के जरिए लोगों को शिविर की तिथि, स्थान और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल के अनुसार, चमोली जिले में 3,676 दिव्यांग पेंशनधारक हैं। शिविर के लिए अब तक कृत्रिम हाथ-पैर की जरूरत वाले 150 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया जा चुका है। शिविर का लाभ अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों से भी समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में शामिल होने और अधिक जानकारी के लिए दिव्यांगजन या उनके परिजन मोबाइल नंबर 918126945781 पर संपर्क कर सकते हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डायट गौचर में  शिक्षकों ने सीखा कंप्यूटर का इस्तेमाल

Sun Oct 18 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। शिक्षण को तकनीक से जोड़ने और शिक्षकों के प्रशासनिक कार्यों को आसान बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में आयोजित पांच दिवसीय आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न हुआ। 13 से 17 अक्टूबर तक चले प्रशिक्षण में चार विकासखंडों के 20 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!