शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

कोटद्वार : शहीद असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश बिष्ट स्मृति अन्तर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जनता इंटर कॉलेज खेल मैदान मे हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बाल भारती पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल एकेडमी चंदनपुरा को 3-1 से हराया। अभिज्ञान भट्ट ने हैट्रिक लगा मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया। 

मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त कारगिल युद्ध नायक लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्री पाल पटवाल, बाल भारती पब्लिक स्कूल डायरेक्टर गिरिराज सिंह रावत रहे। मैच का आंखों देखा हाल मेहरबान नेगी व तरुण ईष्टवाल द्वारा सुनाया गया, निर्णायक की भूमिका में हृतिक नेगी, इंद्रा सिंह और सार्थक रावत रहे।

आयोजक समिति से सिद्धार्थ रावत ने बताया कि फाइनल 22 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में 20 टीमें प्रतिभाग कर रही है व विजेता टीम को 13000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 6100 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में शूटिंग कर रहे हैं अक्षय कुमार और राशि खन्ना

Sun Oct 18 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड की वादियों में एक बार फिर बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशि खन्ना अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिनों उत्तराखण्ड में हैं। देहरादून और मसूरी में शूटिंग के बाद अब फिल्म की टीम ऋषिकेश पहुंच गई है। […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!