कोल्हूखेत के पास गहरी खाई में मिला शव, SDRF ने किया बरामद

देहरादून : आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गई कि कोल्हूखेत चौकी से लगभग 200 मीटर पहले देहरादून की ओर सड़क से करीब 200–250 मीटर नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव गिरा हुआ है, जिसे बरामद करने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीआरएफ टीम, उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में लगभग 80 मीटर गहरी खाई में उतरकर मृतक अजय कोहली, निवासी ईसी रोड, देहरादून, उम्र लगभग 65 वर्ष के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तत्पश्चात शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिवंगत पत्रकार हरीश बिष्ट की पत्नी को मिली 5 लाख की सहायता

Wed Sep 9 , 2026
डीएम और एसपी ने पूनम देवी को सौंपा आर्थिक सहायता का बैंक ड्राफ्ट गोपेश्वर (चमोली)। दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता स्व. हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी श्रीमती पूनम देवी को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) के अंतर्गत 5 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को जिलाधिकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!