वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर कोटद्वार में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोटद्वार। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत वन्यजीव संरक्षण और आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार को कोटद्वार में बाइक रैली निकाली गई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैंसडौन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक कोटद्वार ऋतु खंडूड़ी ने स्वागत केंद्र से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कोटद्वार से चीला, राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना हुई।

वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी हुए शामिल

बाइक रैली में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड वन विकास निगम, कोटद्वार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के जरिए वन्यजीवों के संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

छात्रों ने स्लोगन से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

स्वागत केंद्र में स्कूली बच्चों के लिए ‘ऑन वाइल्डलाइफ’ थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मेहरबान सिंह कंडारी विद्या मंदिर के करीब 30 और राजकीय इंटर कॉलेज के 25 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने स्लोगन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान वितरित करने के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम में विधायक ऋतु खंडूड़ी, तरुण एस., उप वन संरक्षक कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैंसडौन, अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी सोनानदी उप प्रभाग कोटद्वार, शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी अदनाला उप प्रभाग सहित संबंधित वन क्षेत्राधिकारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यसभा के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार

Mon Oct 5 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की रिक्त होने वाली राज्यसभा सीट के लिए दिनेश आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!