कोटद्वार में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही

कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग या शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जाए इसी क्रम में कोटद्वार के कलालघाटी चौकी द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिन से लेकर रात तक लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग अभियान के दौरान अलग अलग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 15 व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की गई, और पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही समझाते हुए भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना एवं हुड़दंग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे आमजन को असुविधा होती है और क्षेत्र की शांति भंग होती है। ऐसे कृत्यों के विरुद्ध आगे भी निरंतर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्निवीर व JCO/OR भर्ती : पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Tue Mar 31 , 2026
देहरादून। भारतीय सेना ने अग्निवीर और JCO/OR भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!