मतदाता सूची अपडेट कराने का मौका, पौड़ी प्रशासन ने जारी की संपर्क सूची

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में नागरिकों और मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी तहसीलों में सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित शिकायत, सुझाव एवं जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीक्षिता जोशी ने बताया कि जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि तहसील स्तर पर डीडीसी/जन सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या अन्य जानकारी के लिए संबंधित सहायता केंद्रों से संपर्क करें।

जिला निर्वाचन कार्यालय, पौड़ी में स्थापित कंट्रोल रूम के लिए राजेश कोहली (7616115865) को नामित किया गया है। जिला स्तर का हेल्पलाइन नंबर 01368-1950 जारी किया गया है।

साथ ही यमकेश्वर तहसील में विजय कुमार (9412111504) और चन्द्र प्रकाश (7248882254) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। हेल्पलाइन नंबर 7088128390 जारी किया गया है। वहीं पौड़ी तहसील में दिनेश नौटियाल (9412413910) को नामित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 8979216057 है। इसके अलावा श्रीनगर तहसील में कैलाश रवि (9834174733) को जिम्मेदारी दी गई है। हेल्पलाइन नंबर 9286486043 जारी किया गया है।

 

इसके अलावा चौबट्टाखाल तहसील में बेलम सिंह भंडारी भण्डारी (9759044310) को नामित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 6395875465 रहेगा। साथ ही लैंसडौन तहसील में बृजेश भण्डारी (7060151852) और रिखणीखाल में प्रवीण रावत (9410931080) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। लैंसडाउन का हेल्पलाइन नंबर 

 

7302700573 है, जबकि रिखणीखाल का 9258405881 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही धुमाकोट तहसील में पुष्कर सिंह सुपियाल (8006473618) को नामित किया है, यहां का हेल्पलाइन नम्बर 7536067202 है। वहीं कोटद्वार तहसील में मंजू शर्मा (9528509982) को जिम्मेदारी दी गयी है। हेल्पलाइन नंबर 7453053640 जारी किया गया है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

79वें कान्स फिल्म महोत्सव में छाया मराठी रंग, अशोक सराफ और निवेदिता सराफ ने जीता दुनिया का दिल

Wed May 20 , 2026
फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में आयोजित 79वें कान्स फिल्म महोत्सव में इस बार मराठी सिनेमा और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत की खास झलक देखने को मिली। मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ ने 78 वर्ष की आयु में पहली बार कान्स के प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनके […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!