मुकेश अंबानी ने किए बदरी-केदार के दर्शन

बदरीनाथ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज सोमवार को भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के दर पर शीश नवाया। उन्होंने दोनों पावन धामों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुबह पहले श्री बदरीनाथ धाम और उसके पश्चात पूर्वाह्न में बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे श्री अंबानी का श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया और उन्हें मंदिर का पवित्र प्रसाद भेंट किया गया।

भगवान के प्रति अपनी अटूट आस्था को प्रकट करते हुए, मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल ₹10 करोड़ की दान राशि के दो चेक सौंपे, जिसके तहत दोनों धामों की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 5-5 करोड़ रुपये की अलग-अलग धनराशि दी गई है। अंबानी परिवार के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस पावन और गरिमामयी अवसर पर दोनों धामों के उपाध्यक्षों, मुख्य कार्याधिकारियों, धर्माधिकारियों और पुजारियों सहित मंदिर समिति के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत कर इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐक्टिंग की पाठशाला ‘उड़ान’ का भव्य शुभारंभ, कला समाज और देश को जोड़ने का माध्यम : धस्माना

Tue Jun 16 , 2026
देहरादून: उत्तराखंड की प्रमुख सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था रंगायन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऐक्टिंग की पाठशाला ‘उड़ान’ का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!