मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू

पौड़ी गढ़वाल : ग्वाड़–खिर्सू मोटर मार्ग पर 27 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 10 बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें मैक्स वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब 50–60 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

इस हादसे में मैक्स वाहन में सवार चालक सहित 7 लोग और मोटरसाइकिल पर सवार 1 व्यक्ति समेत कुल 8 लोग आंशिक रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया ने उप जिला मजिस्ट्रेट, श्रीनगर को मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्हें निर्देश दिया गया है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी

Sat May 2 , 2026
​ज्योतिर्मठ। शुक्रवार को भूस्खलन और चट्टानें दरकने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मलारी हाईवे को भारी क्षति पहुँची है। हाईवे पर विशालकाय बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है हालांकि, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बोल्डरों को हटाकर मार्ग साफ करने में सफलता पा ली है, […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!