उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून को मिला नया डीएम

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। देहरादून के जिलाधिकारी पद पर बदलाव करते हुए वर्तमान डीएम को हटाकर आशीष चौहान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में गढ़वाल मंडल के आयुक्त पद पर भी परिवर्तन किया गया है। विनय शंकर पांडे को आयुक्त पद से हटाते हुए उनकी जगह आनंद स्वरुप को नया गढ़वाल मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, अपूर्णा पांडेय को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा किए गए इन प्रशासनिक बदलावों को अहम माना जा रहा है।

FB IMG 1779554181682 FB IMG 1779554184118

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

39 बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया सहारा, डीएम ने बांटे 12.98 लाख

Sat May 23 , 2026
देहरादून। जिला प्रशासन देहरादून द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के 15वें संस्करण में  ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में 39 जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए 12.98 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बालिकाओं को चेक वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा के प्रति […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!