गेहूं की क्रॉप कटिंग में 30 वर्ग मीटर में 4.6 किलो उत्पादन दर्ज

पौड़ी : जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए चल रहे क्रॉप कटिंग प्रयोगों का मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील पौड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बौंसरी में गेहूं की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग का जायजा लिया।

राजस्व विभाग की ओर से बौंसरी गांव निवासी कृषक हमिल सिंह के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया, जिसमें 4 किलो 600 ग्राम गेहूं की पैदावार दर्ज की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा और संबंधित अभिलेखों की जांच की तथा किसानों से बोए गए गेहूं के बीज की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और कुल उत्पादन का आकलन किया जाता है, जिससे कृषि उत्पादन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के आधार पर ही फसल क्षति की स्थिति में मुआवजा और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है, इसलिए प्रयोगों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता और सटीकता से किया जाना आवश्यक है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और कृषि व उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि सब्जी उत्पादन और पॉलीहाउस स्थापित करने के इच्छुक किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिया जाए।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह, फसल बीमा के जिला समन्वयक राजेश शर्मा, राजस्व उप निरीक्षक अरुण कुमार, पटवारी कुलदीप सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सत्यापन न करने पर 03 रिजॉर्ट स्वामियों के विरुद्ध हुई कड़ी चालानी कार्रवाई

Sun Apr 12 , 2026
पौड़ी : जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!