कोटद्वार : नियम तोड़े तो कार्रवाई तय, 03 वाहन सीज

कोटद्वार : जनपद पौड़ी में चलाए गए दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अभियान में 03 वाहन चालक (कोटद्वार-02, रिखणीखाल-01) शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके वाहन सीज कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

इसके अलावा रैश ड्राइविंग, ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 53 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इनमें श्रीनगर-03, यातायात श्रीनगर-24, लक्ष्मणझूला-20, यातायात कोटद्वार-05 एवं लैन्सडाउन-01 शामिल रहे।

जनपदभर में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 171 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निकली भव्य रन फॉर योग रैली

Sun Jun 21 , 2026
पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पौड़ी नगर योगमय माहौल में रंग गया, जब जिला प्रशासन एवं आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘रन फॉर योग’ रैली का आयोजन किया गया। युवाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जोश और उत्साह से सराबोर इस […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!