गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बनें राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से आने वाले गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपकर संगठन के प्रति उनके अनुभव, विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां केवल पद नहीं बल्कि निरंतर प्रदर्शन का परिणाम होती हैं और बलूनी का तीसरी बार चयन इसी का प्रमाण है। पार्टी के विचार, सरकार की उपलब्धियां और वरिष्ठ नेतृत्व के संदेशों को पारंपरिक मीडिया से लेकर डिजिटल-सोशल मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के साथ संगठन के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। राजनीतिक संवाद के बदलते स्वरूप में श्री बलूनी का अनुभव भाजपा के मीडिया तंत्र को और मजबूत और जन-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Tue Aug 18 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता में देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का उत्तराखंड में स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!