धामी सरकार की बड़ी सौगात, प्रदेशभर में पेयजल पार्किंग और जनसुविधा योजनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए ₹29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके।

मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, अवस्थापना सुविधाओं के साथ जनसुविधाओं के विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। विकास योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन होने से प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आवास विभाग के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के नीलकंठ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य हेतु ₹48.82 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही प्रथम किस्त के रूप में ₹19.53 करोड़, जनपद अल्मोड़ा में विधानसभा सोमेश्वर के अन्तर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्राम सभाओं में सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 38 इण्डिया मार्क-II हैंडपंप स्थापित करने के लिए ₹1.36 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते की है। इस क्रम में प्रथम किस्त के रूप में ₹50 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना के अन्तर्गत विद्युत यांत्रिक कार्य हेतु ऊर्जा दक्ष पंपों के क्रय के लिए ₹9.73 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रथम किस्त के रूप में ₹3.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नेडा बस्ते में देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण कार्य हेतु ₹9.81 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में ₹1.97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम द्वारा प्रस्तावित अस्थायी प्रकृति के 10 मरम्मत कार्यों हेतु ₹3.21 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 3.5 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़

Fri May 22 , 2026
हल्द्वानी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।   प्रतिबंधित […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!