डीएलएड प्रशिक्षुओं को अबेकस से निखरेंगे गणित शिक्षण के गुर

गौचर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट)  में सोमवार से डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य भावी शिक्षकों को अबेकस पद्धति के माध्यम से गणितीय कौशल, मानसिक गणना और तार्किक सोच विकसित करने की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ने किया। उन्होंने कहा कि अबेकस शिक्षा बच्चों में गणित का भय दूर कर उनकी रुचि, एकाग्रता, स्मरण शक्ति और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में गणित सीखने की यह पद्धति विद्यालयी शिक्षा में बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता के रूप में रंजन बिष्ट और पंकज पांडे प्रशिक्षुओं को अबेकस के मूल सिद्धांत, तीव्र गति से जोड़, घटाना, गुणा और भाग की विधियां तथा प्राथमिक एवं जूनियर कक्षाओं में इसके प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम के समन्वयक गोपाल प्रसाद कपरुवाण हैं।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को समूह गतिविधियों, अभ्यास सत्रों और अनुभवात्मक अधिगम के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अर्जित कौशल का उपयोग प्रशिक्षु अपने विद्यालयी इंटर्नशिप और भविष्य के शिक्षण कार्य में करेंगे, जिससे गणित शिक्षण अधिक प्रभावी और रुचिकर बन सकेगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व योजना के तहत नैनीताल से 37 श्रद्धालु रवाना

Fri Jul 17 , 2026
हल्द्वानी : उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संचालित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को जनपद नैनीताल से 37 श्रद्धालुओं का दल गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!