अंकिता भंडारी केस में वीआईपी को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर से की सीबीआई ने पूछताछ

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के हरिद्वार स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा। इसके अलावा, देहरादून के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक से गहन पूछताछ की गई ।

सूत्रों के अनुसार, अंकिता भंडारी मामले में पिछले दिनों आए नए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बीते दिसंबर माह में अभिनेत्री उर्मिला सनावार के एक वीडियो के सामने आने के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

इस ऑडियो में कथित तौर पर वीआईपी कनेक्शन को लेकर चर्चा की गई थी और एक वरिष्ठ नेता का नाम भी जोड़ा गया था। इसी कड़ी को जोड़ते हुए सीबीआई अब मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और पूर्व विधायक से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ के बाद उर्मिला के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछने पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर द्वारा बताया गया कि वे इस नाम की किसी महिला को नहीं जानते हैं। ऐसे में सीबीआई इन्वेस्टिगेशन पर भी सवाल खड़े होने लाजिमी हैं कि एक भाजपा का पूर्व विधायक सरे आम झूठ बोल रहा है तो उसने सीबीआई को क्या सच बताया होगा।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड : पोती से दुष्कर्म करने वाले दादा को मिली 20 साल की सजा

Sun Oct 18 , 2026
देहरादून : उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!