भाजपाइयों ने फूंका चंपावत मामले में कांग्रेस का पुतला

गोपेश्वर (चमोली)। चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में भाजपा की छवि धूमिल करने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका।

हाल ही में चंपावत में एक नाबालिग के साथ भाजपा के ही एक पदाधिकारी पर कथित दुष्कर्म को लेकर  भाजपाईयों ने कांग्रेस का पुतला फूंका। इस मामले में कांग्रेस पर भाजपा की छवि को धूमिल करने की निंदा करते हुए कहा गया कि कांग्रेस के तथाकथित कार्यकर्ता ने ही साजिश करने का जुर्म कुबूल किया है।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा के खिलाफ षडयंत्र रच रही है। पार्टी की छवि को धूमिल करने के प्रयासों को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति कोठियाल, अध्यक्ष आशा नेगी, नंदी राणा, आरती रावत, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, महामंत्री भरत गड़िया, ओबीसी मोर्चा के राजीव सोनी, उमेश भट्ट, पूर्व सैनिक मकर सिंह, हरि कन्याल आदि मौजूद रहे।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर DM का जोर

Tue May 12 , 2026
पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!