कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ‘बिगड़े दिमाग की निशानी है ऐसी भाषा’

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना की टिप्पणी को गलत बताते हुए इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ करार दिया। रामदेव ने कंगना की योग के प्रति रुचि का जिक्र करते हुए उनके पुराने बयानों और व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी सवाल उठाए।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान जब बाबा रामदेव से कंगना के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया, “उनका क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?”

रामदेव ने आगे कहा कि किसी के लिए ‘गटर-पटर’ जैसी भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। उन्होंने इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ बताते हुए कहा कि इस मामले में कंगना की पार्टी के लोगों को भी संज्ञान लेना चाहिए।

जब उनसे कहा गया कि कंगना योग की प्रशंसक हैं, तो रामदेव ने कहा कि केवल योग की प्रशंसा करने से किसी व्यक्ति के अन्य कथित गलत कामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

कंगना ने Gen Z को बताया था ‘गटर जेनरेशन’

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में Gen Z की कुछ महिलाओं की जीवनशैली और सोच पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘गटर जेनरेशन’ कहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि इस पीढ़ी की कुछ महिलाएं पश्चिमी जीवनशैली की नकल को स्वतंत्रता समझती हैं और गैर-जिम्मेदाराना जीवन को बढ़ावा देती हैं।

कंगना ने अपने पोस्ट में पढ़ाई, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कथित तौर पर नशे व शराब जैसी आदतों का भी जिक्र किया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

बाद में Gen Z की तारीफ करती नजर आईं कंगना

विवाद बढ़ने के कुछ समय बाद कंगना के रुख में बदलाव भी देखने को मिला। उन्होंने Gen Z की तारीफ करते हुए कहा कि देश के युवा भारत की ताकत हैं और देश के लिए बड़ी संपत्ति हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा तेजी से भारतीय संस्कृति और पहचान के एंबेसडर बनकर सामने आ रहे हैं।

कंगना के शुरुआती बयान और उसके बाद बदले रुख को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। इसी बीच बाबा रामदेव की टिप्पणी ने इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Thu Aug 20 , 2026
पौड़ी : मतदाता नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर अपर जिलाधिकारी एफ आर चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं डिजिटाइजेशन, मतदाता सूची में संशोधन तथा दावे-आपत्तियों […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!