बर्फ हटाकर रास्ता बना रही सेना, यात्रा होगी सुगम

गोपेश्वर (चमोली)।  हेमकुण्ड साहिब लोकपाल लक्ष्मण मंदिर यात्रा  को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने कमान संभाल ली है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इससे यात्रा मार्ग को समय से पहले पूरी तरह सुचारू कर लिया जाएगा।

कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवान लगातार मार्ग साफ कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की ओर से भी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही है। पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आवास जैसी सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

गौरतलब है कि हेमकुण्ड साहिब के कपाट 23 मई  को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इसके मद्देनजर सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर यात्रा को सफल बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल : शादी के जश्न में जानलेवा सफर, शराब के नशे में मदहोश 2 चालक गिरफ्तार

Tue Apr 28 , 2026
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा मैन्दणी तिराहा मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक की एल्कोमीटर से जांच करने पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!