मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती का फैसला किया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जारी आदेश के अनुसार अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के प्रतिबंधों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह फैसला लिया है।

पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहों का असर

देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल कीमतें स्थिर रखी हैं, लेकिन निजी कंपनियों ने दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

भारत की प्रमुख निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी ने एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को सौंपी सीईओ बीकेटीसी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Sat Mar 28 , 2026
गोपेश्वर(चमोली)। शासन ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी पद पर रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को तैनाती दे दी है। बताते चलें कि बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल को शासन ने 17 मार्च को प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए मंडी समिति के मूल विभाग को भेज दिया था। […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!