गंगा की निर्मल धारा को प्रशासन सख्त, बोले सीडीओ लापरवाही बर्दाश्त नहीं

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने गंगा संरक्षण समिति की बैठक में गंगा और उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने पर बल दिया। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीडीओ ने नगर पालिका, पंचायतों और जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदियों के संरक्षण के लिए तय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के सुचारु संचालन और नियमित रखरखाव पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उपचारित जल एनजीटी के मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि गंदा पानी नदियों में न जाए। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह व्यवस्था को मजबूत करने और कूड़ा फैलाने वाले व्यावसायिक संस्थानों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को मासिक कलेक्शन एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ समन्वय कर समय-समय पर प्लांट के सैंपल की जांच सुनिश्चित की जाए।

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद बुटोला ने बताया कि समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं और अब तक 77 बैठकें हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इस साल की यह पहली बैठक है। इस दौरान डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और नगर निकायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व शांति का संदेश लेकर वर्ल्ड टूर पर निकली नेपाल की यमुना

Tue Apr 28 , 2026
बद्रीनाथ : नेपाल के झापा जिले की रहने वाली यमुना डकाल इन दिनों विश्व भ्रमण के संकल्प के साथ मानवता और शांति की राह पर हैं। बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी से अपनी यात्रा का श्रीगणेश करने वाली यमुना ने पहले चरण में गोरखपुर, अयोध्या, वृंदावन, मथुरा, दिल्ली, पंजाब, अमृतसर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!