सीएचसी यमकेश्वर में दिव्यांगजनों के लिए 25 अप्रैल को चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन

यमकेश्वर : यमकेश्वर क्षेत्र के दिव्यांगजनों के लिए 25 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे, जिससे लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिलेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल मौजूद रहेगा, जिसमें अस्थि रोग, नेत्र, ईएनटी एवं फिजिशियन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर समयबद्ध और सुगमता से प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।  उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविर के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शिविर में विभागीय स्टॉल लगाकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर : इन राज्यों में पारा 40°C पार, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

Thu Apr 23 , 2026
नई दिल्ली : उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अप्रैल के महीने में ही जून जैसी भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!