देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या वर्तमान 526 से बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इसके तहत 1474 अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों एवं शाखाओं के स्वीकृत पदों से समायोजित किए जाने का प्रस्ताव है। […]
Uttarakhand
कोटद्वार : जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पौड़ी पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। […]
देहरादून : उत्तराखण्ड के चर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में उनके पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने आज दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। पौड़ी संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी की अगुवाई में हुई इस मुलाकात के दौरान परिजनों ने मामले से जुड़े […]
देहरादून : उत्तराखण्ड की राजनीति में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत के बाद हलचल तेज हो गई है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर शादी से जुड़ी अहम जानकारी छिपाने, दूसरी महिलाओं से संबंध रखने, मारपीट करने और जान से […]
गोपेश्वर/ देहरादून : श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी जगत सिंह बिष्ट ( 89) के निधन पर शोक जताया। ज्योर्तिमठ के मूलनिवासी जगत सिंह बिष्ट के निधन पर बीकेटीसी सहित धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है।उन्हे श्रद्धा सुमन व्यक्त किये। आज शुक्रवार उनका मियांवाला देहरादून स्थित आवास […]
श्रीनगर : जनपद पौड़ी गढ़वाल के पौराणिक एवं धार्मिक स्थल ताराकुंड को पर्यटन और तीर्थाटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत सैकड़ों ग्रामीणों के साथ पदयात्रा कर ताराकुंड पहुंचे। […]
800 काश्तकारों के लिए खुले बड़े बाजार के द्वार गोपेश्वर (चमोली)। चमोली की कीवी अब दिल्ली के बड़े बाजार में अपनी जगह बनाने की ओर बढ़ चली है। जिले से पहली बार 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजी गई है। इससे स्थानीय काश्तकारों को अपनी उपज के विपणन […]
देहरादून : एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन की क्विज प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीतकर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) का नाम रोशन […]
देहरादून। उत्तराखंड शासन के सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन दीपक कुमार ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सचिव दीपक कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर औपचारिक संवाद किया। भेंट के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई।
देहरादून : अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), उत्तराखंड डॉ. वी. मुरुगेशन ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच एवं न्यायिक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि वर्ष 2022 में ऋषिकेश के निकट वनंतरा […]
