राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत और सूचना क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री : गोदियाल 

देहरादून :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “राजीव गांधी अमर रहें” और “जब तक सूरज चांद रहेगा, राजीव तेरा नाम रहेगा” जैसे नारों से परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी को आधुनिक भारत और सूचना क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पंचायतों को मजबूत बनाने की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के माध्यम से पंचायतों को अधिक अधिकार दिए गए, जिससे लोकतंत्र को मजबूती मिली।

प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राजीव गांधी ने सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को देश के विकास में भागीदारी का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, राजेन्द्र शाह, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, सुरेन्द्र रांगड़, अजय सिंह, अभिनव थापर, लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, अमेन्द्र सिंह बिष्ट, अश्विनी बहुगुणा, गोदावरी थापली, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, शीशपाल बिष्ट, बलवीर सिंह, पिया थापा, बब्बन सती, जगदीश धीमान, अखिलेश उनियाल, उपेन्द्र थापली, यशपाल चौहान, टीटू त्यागी, सूरत सिंह नेगी, दिनेश कौशल, सुरेश डिमरी, विकास नेगी, राकेश राणा, रॉबिन त्यागी, गुरजीत लहरी, पूनम कंडारी, नजमा खान, पुष्पा पंवार, ललित भद्री, सुनीत राठौर, मोहन खत्री, सुमेन्द्र बोहरा, आशीष नौटियाल, अजय रावत, नितिन बिष्ट, सी.पी. सिंह, प्रीत आर्य, विनोद कुमार, रमेश कुमार मंगू, प्रशांत खंडूरी, टीकाराम पाण्डेय, मोहन काला, सावित्री थापा, अनुराधा तिवारी, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, सुनील जायसवाल, सुनीता प्रकाश, महेश जोशी, मंजू चौहान, सचिन टिचकुले, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड से दुखद खबर : दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

Fri May 22 , 2026
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। भवालीगांव बाईपास मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!