सीएम धामी ने दिवंगत सोमेंद्र सिंह बोहरा के परिजनों को सौंपी ₹10 लाख की सहायता राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने ₹10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक स्वर्गीय सोमेंद्र के पिता गोपाल सिंह बोहरा को सौंपा। उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल 2026 को एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिकता कानून में संशोधन, अब विदेशी पासपोर्ट की पूरी जानकारी अनिवार्य

Wed May 20 , 2026
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नागरिकता प्रक्रिया को लेकर एक अहम बदलाव करते हुए नागरिकता (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा जारी नए नियमों के तहत अब भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले लोगों को पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े अपने पासपोर्ट […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!