भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने एनएचआईडीसीएल को भूमि विवाद मामलों को जल्द निस्तारण कर हाइवे सुधारीकरण के कार्य जल्द शुरू करने को कहा। 

डीएम ने बीआरओ के अधिशासी अभियंता को ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी क्षेत्र के मध्य मार्ग सुधारीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा। सभी लंबित प्रस्तावों का संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को लंबित भूमि विवाद मामलों को उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय कर सुलझाते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भनेर पानी क्षेत्र में सड़क चैड़ीकरण के लिए आवश्यक ब्लास्टिंग की अनुमति लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बीआरओ के अधिशासी अभियंता केटी राव, एनएचआईडीसीएल के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएलआरसी बैठक में डीएम सख्त, एक सप्ताह में समस्याएं दूर करने के निर्देश

Wed Apr 29 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति, कम ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेश्यो) वाले बैंकों की स्थिति, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, वित्तीय समावेशन […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!