पौड़ी गढ़वाल : अक्षय तृतीया से पूर्व बाल विवाह रोकथाम अभियान तेज, 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं हुए जागरूक

पौड़ी : महिला कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में अक्षय तृतीया के दृष्टिगत बाल विवाह रोकथाम हेतु व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

शनिवार को थलनदी एवं त्रिपालीसैंण में आयोजित कार्यक्रमों में 53 छात्राओं को जागरूक किया गया। जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति है, जिसे समाप्त करने के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।

जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न चरणों में अब तक 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा चुका है। अभियान के तहत विद्यालयों में बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम यात्रा को बताया उत्सव, सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता – सीएम

Sun Apr 19 , 2026
’मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं’ ’राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक श्रद्धालु को कराएंगे चार धाम के दर्शन-मुख्यमंत्री’ ’यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास-मुख्यमंत्री’ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में रविवार 19 अप्रैल से प्रारम्भ हो […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!