जिला प्रशासन की ओटीपी आधार पर होमडिलिविरी व्यवस्था से एजेंसियों से छंटी भीड़ 

जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय, नगर मजिस्टेªट, एसडीएम सदर ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण
 
देहरादून। जिलाधिकारी  सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी टीम निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी द्वारा हिमानी गैस एजेंसी, डालनवाला एवं आधुनिक गैस एजेंसी व अरिवन्द गैस एजेंसी बद्रीपुर का निरीक्षण करते हुए गैस आपूर्ति, वितरण स्टाॅक आदि का अवलेकन किया।  निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेªट एवं उप जिलाधिकारी ने  निर्देशित किया  कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने यदि उनकी पूछताछ है तो उपभोक्ताओं से सौम्यता से समाधान किया जाए।  
निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें समस्त व्यवस्थाएं सामान्य एवं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों द्वारा एजेंसी परिसर एवं गोदाम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसी प्रबंधक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एजेंसी एवं गोदाम परिसर में होमलिविरि गैस आपूर्ति, बुकिंग हेतु दिए गए वाट्सएप्प नम्बर, वेबसाईट, पोर्टल्स, एप्प सम्बन्धी उपभोक्ता जागरूकता के बड़े-बड़े फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे आमजन को आवश्यक जानकारी सुलभ हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित उपभोक्ताओं से भी संवाद किया। उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों द्वारा एजेंसी प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि सिस्टम में उत्पन्न तकनीकी समस्या (क्राइसिस) के कारण जिन उपभोक्ताओं को ऑटोमेटिक गैस डिलीवरी के संदेश प्राप्त हुए हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर जांच सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से गैस उपलब्ध कराई जाए। इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी सदर ने आधुनिक गैस सर्विस एवं अरबिन्द गैस सर्विस बद्रीपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान गैस की स्थिति सामान्य पाई गई। दोनो ऐजन्सियों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन गैस की बुकिंग कि जा रही है। गैस सिलेण्डरों की होमडिलिवरी की जा रही है। गैस ऐजन्सीयों को अपने गोदामों गैस सिलेण्डरों का वितरण न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा गोदामों पर पलेक्सी लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है डिलिविरी मैन को घर पंहुचने पर ही ओटीपी दिया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Thu Mar 19 , 2026
सोमेश्वर /अल्मोड़ा । सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत सोमेश्वर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर ही 110 से अधिक शिकायतों का निस्तारण […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!