सोमेश्वर पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जताया विरोध

  • सोमेश्वर में रामलीला मैदान पर प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की; कांग्रेस कार्यालय से सांई पुल तक निकाला जुलूस, कैबिनेट मंत्री रेखा रिया को दिखाएं काले झंडे

अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्य के सोमेश्वर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मंत्री की जनसभा के दौरान रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।रेखा आर्य की जनसभा को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह विरोध की तैयारी की। वे कांग्रेस कार्यालय से सांई पुल तक काले झंडे लेकर जुलूस में निकले। इस दौरान उन्होंने ‘पूरे उत्तराखंड में शोर है, रेखा साहू चोर है’ के नारे लगाए।इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में रामलीला मैदान पहुंचे और वहां भी काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की।  प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, राजू भट्ट, भुवन दोसाद, राजेंद्र बाराकोटी, गोविंद बाल्टियाल, रमेश भाकुनी, किशोर नयाल, अमरजीत भाकुनी, संतोष कुमार, ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष मेहता, प्रकाश खाती, सुनील बाराकोटी, आसुराज, पंकज पाठक, कैलाश, विजय सेजारी, विजय बिष्ट, पूजा मेहरा, प्रेमा बोरा, जीवा पटनी, भावना बोरा, इंद्रा उपाध्याय, भीम सिंह अलमिया, नारायण राम, राजेंद्र बिष्ट, आनंद रामेला, राजेंद्र राम और गीतेश नगरकोटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड के किसानों को मिले ₹161.96 करोड़

Sat Oct 31 , 2026
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हाथीबड़कला, देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के अंतर्गत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!