आकाशयान प्रतियोगिता : राष्ट्रीय रॉकेट्री में चमके कोटद्वार के स्कॉलर्स एकेडमी के बाल वैज्ञानिक

कोटद्वार/हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की आकाशयान प्रतियोगिता-2026 (Aakashyan Spardha) के पहले दिन कोटद्वार के स्कॉलर्स एकेडमी के छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के 82 नामी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।

एयर रॉकेट्री में देश में प्रथम स्थान

प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक और कड़े मुकाबलों में से एक एयर रॉकेट्री (Air Rocketry) स्पर्धा में स्कॉलर्स एकेडमी कोटद्वार के कक्षा 4 के छात्र प्रणव नेगी और कक्षा 5 के छात्र मानविक रावत की जोड़ी ने तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में स्कॉलर्स के छात्रों ने डीपीएस रुद्रपुर और ब्राइट स्टार्ट जसपुर जैसी मजबूत टीमों को पछाड़कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

स्पेस आर्ट और हाइड्रो रॉकेट्री में भी मारी बाजी

वैज्ञानिक सोच के साथ-साथ रचनात्मकता के क्षेत्र में भी विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा वंशिका मधवाल ने जूनियर स्पेस आर्ट (अंतरिक्ष कला) प्रतियोगिता में अपनी कल्पना के रंग बिखेरते हुए देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त, वायु और जल के दबाव की जटिल तकनीक पर आधारित हाइड्रो रॉकेट्री (Hydro Rocketry) के कड़े मुकाबले में कक्षा 6 के छात्र अर्णव मोघा और कक्षा 7 के छात्र आरुष शाह की जोड़ी ने शानदार सूझबूझ का परिचय देते हुए देश भर में तीसरा स्थान (कांस्य पदक) हासिल किया। इस श्रेणी में उनका सीधा मुकाबला देश के प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल ग्वालियर के साथ था।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटवारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, छह क्षेत्र खाली

Wed Oct 7 , 2026
गोपेश्वर (चमोली)। तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने के बाद नारायणबगड़ तहसील में प्रशासनिक और राजस्व व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। आठ पटवारी क्षेत्रों में छह क्षेत्र खाली हैं और तहसील में महज दो पटवारियों के भरोसे राजस्व कामकाज चल रहा है, वहीं कनिष्ठ सहायक का भी सिर्फ एक पद कार्यरत […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!