शिक्षक डॉ. जसवंत लाल वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड के लिए नामित

  • 20 सितंबर को नई दिल्ली में होगा शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

गोपेश्वर (चमोली)। राजकीय इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ में नागरिक शास्त्र के शिक्षक प्रो. डॉ. जसवंत लाल को अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से दिए जाने वाले वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड के लिए नामित किया गया है। मंच की ओर से उन्हें 20 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित शिक्षक सम्मेलन एवं विचार-प्रस्तुतीकरण और शिक्षक दिवस समापन महोत्सव में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में कहा गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. जसवंत लाल के प्रयासों, समर्पण, निष्ठा, सेवाभाव एवं उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में उन्हें समारोह में विशिष्ट प्रतिभा के रूप में आमंत्रित किया गया है।

नई दिल्ली के द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ में आयोजित होने वाले समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 51 विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की मौजूदगी में वैश्विक शिक्षक रत्न अवार्ड प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

मंच के अनुसार समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, विश्व बंधुत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित प्रतिभाओं का सम्मान करना है।

डॉ. जसवंत लाल के नामांकन की जानकारी मिलने पर ज्योतिर्मठ क्षेत्र के शिक्षकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नितिन नवीन का उत्तराखण्ड दौरा, विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा का शंखनाद

Wed Sep 9 , 2026
देहरादून : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल से उत्तराखण्ड के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे हल्द्वानी और रुद्रपुर में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस संबंध में जानकारी देते […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!