अदनाला रेंज में दो दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, प्रतिभागियों को वितरित हुए प्रमाण-पत्र

लैन्सडौन : कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन की अदनाला रेंज के अन्तर्गत रथुवाढाव स्थित वन विश्राम भवन में 19 अगस्त से 20 अगस्त तक दो दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रूपा रानी, वन क्षेत्राधिकारी, अदनाला रेंज द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर रूपा रानी, वन क्षेत्राधिकारी, अदनाला रेंज द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं ग्रामीणों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम के अवसर पर लैन्सडौन ट्रिप ट्रैवल्स कैफे के संस्थापक अमित श्रीवास्तव ने होम स्टे निर्माण में वुडन एवं प्राकृतिक सामग्री को प्राथमिकता देने पर जोर दिया तथा अपने अनुभव को साझा किया। इस मौके पर पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि संजय नेगी द्वारा होम स्टे निर्माण हेतु जरूरी नियमों, प्रारूप एवं दस्तावेजों सम्बन्धी आवश्यक जानकारी साझा की, जिसके लिये उन्होने अपने नाम से खाता खतौनी, मूल निवास, आधार कार्ड, मैप, बैंक का अनापत्ति प्रमाण पत्र, तथा अपनी भूमि की 143 आदि दस्तावेजों की जानकारी दी। इस मौके पर स्टेट बैंक, कोटद्वार के प्रतिनिधि सन्दीप सिंह बोहरा द्वारा होम स्टे निर्माण हेतु लोन सम्बन्धी आवश्यक जानकारी दी। 

इस अवसर पर कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन के उप वन संरक्षक, तरूण एस० जी द्वारा भी उपस्थित ग्रामीणों से होम स्टे निर्माण व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण हेतु जन संवाद कर सुझाव दिया कि ईको विकास समितियों के प्रतिनिधि अधिक से अधिक अपनी स्थानीय समस्याओं को अवगत करायें। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह भारती द्वारा उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन का इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। उक्त दो दिवसीय होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये तथा बच्चन सिंह, मनोज नेगी, देवेन्द्र भारती को उनकी उत्साह वादी प्रतिभागिता के लिये क्रमशः प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।

प्रक्षिणार्थियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक नेचर ट्रेल स्थापित करने हेतु अपील की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 30 स्थानीय प्रशिक्षणार्थी, वन विभाग के अधिकारी तरूण एस०, उप वन संरक्षक, कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन, शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अदनाला उप प्रभाग, लैन्सडौन, अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, सोनानदी उप प्रभाग, कोटद्वार, अमोल ईष्टवाल, वन क्षेत्राधिकारी, पलैन रेंज, कृति नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, मैदावन रेंज तथा वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – सीएम धामी

Fri Aug 21 , 2026
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड का युवा रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने और गांवों में ही आजीविका के बेहतर अवसर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!