अलास्का में चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोग लापता

अलास्का। अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। रिमोट रडार साइट के पास आठ लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने हादसे की पुष्टि की है।

अलास्का के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के मुताबिक, विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी आठ लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे की परिस्थितियों और विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ धाम में अंतिम चरण में आधुनिक अस्पताल का निर्माण, क्या पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन!

Fri Aug 21 , 2026
बदरीनाथ। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बदरीनाथ धाम में बन रहा 45 बेड का आधुनिक अस्पताल अब निर्माण के अंतिम चरण में पहुंच गया है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत चार मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसे सब […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!