महिला चिकित्सकों के सशक्तिकरण की दिशा में पहल, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई “कार मॉड्यूल” कार्यशाला

  • आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 45 छात्राओं ने लिया हिस्सा

देहरादून। महिला चिकित्सकों को आत्मविश्वासी, सुरक्षित और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून में ‘कार मॉड्यूल’ (किक स्टार्ट सेल्फ डिफेंस, एक्टिव लाइफस्टाइल एंड रेजिलिएंट माइंडसेट) पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान के अंतर्गत आयोजित इस पहल के लिए एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज को उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर हुई चर्चा

कार्यशाला का आयोजन श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा के मार्गदर्शन में तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी), देहरादून शाखा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की राज्य समन्वयक डॉ. अल्पा गुप्ता, प्रोफेसर, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज रहीं।

कार्यशाला में राष्ट्रीय संकाय सदस्य डॉ. मधु रतूड़ी, डॉ. संगीता लोढ़ा, डॉ. गीता खन्ना एवं डॉ. अल्पा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा एवं आत्मरक्षा, सक्रिय जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य तथा तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को जागरूक किया।

45 एमबीबीएस छात्राओं ने लिया प्रशिक्षण

कार्यक्रम में 45 एमबीबीएस छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। कार मॉड्यूल का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास करना तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वयं की देखभाल की क्षमता को मजबूत करना था।

कार्यस्थल पर सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में इस प्रकार के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सकों को पेशेवर जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए आत्मरक्षा और मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि औपचारिक चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला चिकित्सकों में कार्यस्थल पर सुरक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

विशेषज्ञों ने जताई पहल की सराहना

बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल कौशिक ने कार मॉड्यूल से जुड़े सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव, डॉ. जी.डी.एस. बजाज, डॉ. नीरुल पंडिता, डॉ. बिंदु अग्रवाल, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. आशीष सेठी, डॉ. मोनिका, डॉ. श्रुति, डॉ. प्रेमिला तथा डॉ. तन्वी सहित अनेक चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी

Fri Jun 26 , 2026
देहरादून : यूनाइटेड किंगडम में हिरासत में लिए गए उत्तराखंड निवासी कैप्टन अजय पंत के मामले में भारतीय उच्चायोग, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों के क्रम में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संबंध में भारत के लंदन स्थित उच्चायोग द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विस्तृत जानकारी […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!