चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच

पौड़ी : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा श्रीनगर में विशेष सर्विलांस अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से विभिन्न खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच की गयी।

अभियान के तहत दूध एवं दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, मसाले तथा मिठाइयों सहित कुल 176 नमूने जांच के लिए लिए गए। अब तक की जांच में छह नमूनों में गुणवत्ता संबंधी कमियां पायी गयी हैं, जबकि अन्य नमूनों की जांच प्रक्रिया जारी है। संबंधित विक्रेताओं को कमियों की जानकारी देते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने बताया कि मोबाइल लैब के माध्यम से खाद्य पदार्थों में संभावित मिलावट की त्वरित पहचान की जा सकती है। यदि किसी उत्पाद में कमी या मिलावट की आशंका पाई जाती है तो संबंधित विक्रेता को तत्काल अवगत कराया जाता है, जिससे वह उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले आवश्यक सुधार कर सके।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जांच से उन खाद्य पदार्थों की पहचान करने में भी सहायता मिलती है जिनमें मिलावट की संभावना अधिक होती है। इससे ऐसे उत्पादों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकती है। विभाग द्वारा मोबाइल लैब के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छ खाद्य उपभोग के प्रति जन-जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम उपभोक्ता भी अपने घरों में उपयोग होने वाली दैनिक खाद्य सामग्री की जांच मोबाइल लैब में निःशुल्क करा सकते हैं।

अभियान में उपायुक्त (प्रयोगशाला) वीरेंद्र बिष्ट, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल, लैब एनालिस्ट अनुराग सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों का सहयोग रहा।

 

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

Wed Jun 17 , 2026
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार वासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की दो नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कोटद्वार से गोपेश्वर तथा कोटद्वार से ऋषिकेश एम्स के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसों को हरी […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!