23 को रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी मार्ग रहेगा पूर्णतः बंद

गोपेश्वर। प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ द्वारा जानकारी दी गई है कि सीमा सड़क संगठन (BRO) की ओर से दिनांक 23 मई 2026 की रात्रि 10 बजे से प्रातः 4 बजे तक ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक सड़क मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मरम्मत कार्य के दौरान उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्ग एवं समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड : जंगल में बीट वॉचर की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sat May 23 , 2026
हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां वन विभाग में तैनात बीट वॉचर मेवा लाल की अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर […]

You May Like

Breaking News

Share
error: Content is protected !!